
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक राजनीतिक हलकों में कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की। हालांकि मुलाकात को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
सियासी जानकारों का कहना है कि यह बैठक सपा के भीतर पुराने सहयोगियों को एकजुट करने की दिशा में अहम कदम हो सकती है। आज़म खान और अखिलेश यादव की मुलाकात ने प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।
About The Author
Views:0





