
रिपोर्ट- ज्ञानेश वर्मा यूपी हेड
बिहार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2025 को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं। बिहार राज्य की सीमा उत्तर प्रदेश के सात जनपदों — देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया और सोनभद्र — से लगभग 524 किलोमीटर तक लगती है।
प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को संपन्न होना है, जिसमें बिहार राज्य की उत्तर प्रदेश से सटी 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें कुशीनगर, देवरिया, बलिया और गाजीपुर जिले की सीमाएं शामिल हैं। वहीं, द्वितीय चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जो महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, चन्दौली और सोनभद्र जिलों से सटी 5 विधानसभा सीटों पर संपन्न होगा।
चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष अभियान चलाया है। अब तक की कार्रवाई में—
197 मुकदमे दर्ज किए गए,
209 अभियुक्त गिरफ्तार हुए,
और 7409 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग ₹24 लाख 50 हजार है, बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में 4 मुकदमे दर्ज हुए,
4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए,
और लगभग 5 किलो मादक पदार्थ जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख 42 हजार है, जब्त किए गए।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी-बिहार की सीमा पर 94 नाका/बैरियर (जिनमें 51 मिरर चेकपोस्ट और 45 सीसीटीवी युक्त चेकपोस्ट शामिल हैं) स्थापित किए गए हैं। इन पर
SI – 188,
हेड कॉन्स्टेबल – 187,
और कॉन्स्टेबल – 227,
कुल 602 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सघन चेकिंग अभियान मतदान समाप्ति तक जारी रहेगा ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।




