
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर सक्रिय रूप से राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
About The Author
Views:0





