
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
देव दीपावली के भव्य पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मौजूद रहेंगे। वे शाम 5 बजे काशी पहुंचेंगे और नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर घाटों की अद्भुत छटा का आनंद लेंगे।
मुख्यमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दिव्य दर्शन करेंगे, इसके बाद चेत सिंह घाट पर लेजर शो का नजारा देखेंगे।
इसके साथ ही वे विश्वनाथ धाम के सामने होने वाली शानदार आतिशबाजी का भी आनंद उठाएंगे। इस अवसर पर पूरी काशी 15 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाएगी, जिससे पूरा शहर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा।



