
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल की महत्वाकांक्षी वर्टिकल व्यवस्था राजधानी लखनऊ में लागू करने के संदर्भ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल का एक और आदेश, जिसके तहत अब 1 नवंबर से नहीं, बल्कि 15 नवंबर 2025 से लागू होने जा रही है।
प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लखनऊ जनपद के चारों विद्युत क्षेत्र — अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम तथा गोमती नगर — में वर्टिकल व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी, किंतु अब आदेश में संशोधन करते हुए इसकी प्रभावी तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को चारों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी किए गए थे।
हालांकि पत्र में यह साफ किया गया है कि “विस्तृत विचारोपांत” निर्णय लिया गया है और आवश्यक संशोधन के बाद वर्टिकल व्यवस्था 15 नवंबर 2025 से लागू की जाएगी। इससे पहले यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होनी थी!



