
- रिपोर्ट: सीमा चौधारी
सारनाथ। मिशन शक्ति अभियान के तहत सारनाथ पुलिस और युवा फाउंडेशन की टीम ने आज क्षेत्र में लोगों को नए कानूनों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को बताया कि किस तरह सतर्क रहकर साइबर ठगी और अपराध से बचा जा सकता है।
इस अभियान में शिवानंद सिसोदिया (प्रभारी सारनाथ), उपनिरीक्षक राहुल यादव, उपनिरीक्षक सौरवपति त्रिपाठी, कांस्टेबल अशोक यादव, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, महिला हेड कांस्टेबल मेनू यादव और महिला कांस्टेबल सुप्रिया पांडेय शामिल रहे।

युवा फाउंडेशन संस्था की ओर से सीमा चौधरी, सलीम जावेद, महताब, वैजू रहमान, जावेद, साजिद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को सजग करना था।



