
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: थाना वज़ीरगंज के अंतर्गत आगामीर ड्योड़ी चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सिटी स्टेशन जाने वाले रास्ते पर जुबली इंटर कॉलेज के सामने दाहिने हाथ पर चल रहा है। अवैध कमरशियल बिल्डिंग का निर्माण,डबल बेसमेंट के साथ बिना LDA का नक्शा पास करवाए, बनाई जा रही है ये बिल्डिंग जोकि लगभग बन चुकी है।
दुकानों के साथ,लखनऊ विकास प्राधिकरण को ठेंगा दिखाते जोन 7 के दबंग बिल्डर और अधिकारी, मानक को ताक पर रखकर चल रहा है अवैध बिल्डिंग का निर्माण जो की मानक के विपरीत है। और बिना कम्पाउंडिंग फीस जमा किये बिना सिटबैक छोड़े हुए बनाई जा रही है ये अवैध बिल्डिंग।
काफ़ी ज़ोरो शोरो से चल रहा है। ये अवैध बिल्डिंग का निर्माण कार्य, देखने मे ऐसा लगता है। मानो की जैसे lda अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा हो काम, क्यूंकि काम को चलते लगभग 6 माह हो चुके है।
क्या अभी तक किसी अधिकारी की नज़र नहीं पड़ी है। इस अवैध निर्माण पर,क्या ये निर्माण पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और अध्यसित हो जाएगा उसके बाद करेंगे कार्यवाही। एलडीए जोन 7 के अधिकारी इसको संज्ञान मे लेकर इस निर्माण पर जल्द करें कार्यवाही।



