
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ की बैठक सिंगार नगर बारात घर में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद की अध्यक्षता में आहूत की गई,जिसमें प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों से चलकर आए मीटर रीडरों ने भारी संख्या में भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने से पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रहे मीटर रीडर भारी संख्या में बेरोजगार हो रहे है। तथा मीटर रीडरों को अभी तक न्यूनतम वेतन के हिसाब से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनके वेतन से ई पी एफ के मद में कटे पैसे को उनके भविष्य निधि खाते में जमा नहीं कराया जा रहा है।
बात बात में आई डी बन्द कर दिया जाता है। तथा आई डी खुलवाने के नाम पर धन उगाही की जा रही है। बैठक में उपस्थित के डी मिश्रा,सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा,सुरेन्द्र बाजपेई, अरुण यादव, गोपाल मिश्रा, राजेश गुप्ता, मुन्ना, राकेश पाठक आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
अन्त में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने कहा कि 20 नवम्बर 2025 तक मीटर रीडरों कि उक्त समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो 20 नवम्बर के बाद किसी भी समय शक्ति भवन के घेराव कि घोषणा कर दिया जाएगा।



