
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मथुरा: यूपी के मथुरा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां होटल केयरटेकर सुंदरम राजपूत ने प्रेमानंद जी महाराज के साथ एकांत वार्तालाप का टोकन दिलाने के बहाने एक लड़की को बुलाया और उसके साथ रेप किया।
प्रेमानंद जी महाराज ने कई बार स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी मुलाकात के लिए किसी बिचौलिए के माध्यम से न आएं और न ही किसी को पैसे दें। इसके बावजूद, कुछ लोग धोखेबाजों के झांसे में आ जाते हैं।
यह घटना अत्यंत निंदनीय है। धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर इस तरह का जघन्य अपराध करना अक्षम्य है।



