
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मारक में महारैली में उमड़ा जन सैलाब। आज पूरा लखनऊ बसपा नेता मायावती के रैली से नीला पड़ गया है। काफी लंबे समय बाद दलितों,पिछड़ों में ये जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।
बहुजन समाज पार्टी की आखिरी बड़ी रैली 9 साल पहले लखनऊ में हुई थी। काफी संख्या में मायावती की रैली में भीड़ देखने को मिल रही है। 13 सालों से सत्ता से दूर रही बहन मायावती लेकिन आज इस भीड़ ने मायावती की ताकत फिर दिखा दी है आपको बता दूं कि विधानसभा में बसपा का एक विधायक है। और लोकसभा और राज्यसभा में भी संख्या न के बराबर है। उसके बाद भी ये नीला जनसैलाब आज इस रैली से बसपा 2027 इलेक्शन को लेकर अपनी ताकत दिखाएगी।



