
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ़: रावण दहन देखने के लिए देवालय बाजार में आयोजित इस उत्सव में हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। इस दौरान आकर्षक झांकियां निकाली गईं और विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं।बाजार में मिठाइयों, चाट-फुल्की, आइसक्रीम और खिलौनों सहित महिलाओं से संबंधित बिसातखानों की दुकानें लगी थीं, जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मॉडिफाई किए गए वाहनों पर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती जैसे देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। वही काली माई द्वारा पूरे बाजार में औऱ गांव मे अपने करतब दिखाते हुए घूमा गया। मेले में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी, हालांकि पुरुषों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

अनुमान के अनुसार, मेले में लगभग दस हजार लोग जुटे थे।मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने दक्षिण और उत्तर सीमा पर मुख्य राजमार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया था। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा मेले में प्रमुख आकर्षण राम रावण युद्ध लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध रहा जिसे देखकर दर्शक भी तालियां बजाये बिना न रह सके रावण दहन मेला का उद्घाटन समाजसेवी जट्टारी नगर अध्यक्ष मनवीर सिंह,नरेश चौधरी और गजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया मेले को सकुशल संपूर्ण करने के लिए रामलीला कमेटी गोमत के अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी और उपाध्यक्ष विक्रांत चौधरी ने सभी जनता का आभार व्यक्त किया।

मेले का कुशल संचालन मेला अध्यक्ष सुरेश चौधरी व उपाध्यक्ष विजय बाबा द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यवस्था देखने के लिए पप्पू प्रधान जी,अजय चौधरी, विकास चौधरी, दादू प्रधान, कृष्णा चौधरी,संजय चौधरी,लव नोहवार, पवनेश जेसीबी,ललितचौधरी, विश्वास चौधरी, अर्जुन चौधरी, राजेश चौधरी, राम सिंह चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, अविनाश मित्तल, हरीश कालू हलवाई आदि सभी ग्राम वासियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।



