
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
उन्नाव: ग्राम बिरसिंहपुर उन्नाव स्थित पंचकारिया देवी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग एवं नंदी बाबा के स्थापना के बाद कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया एवं और हनुमंत जीव आश्रय उन्नाव को समाज सेवा हेतु अनंत यात्रा रथ शव वाहन समर्पित किया गया।
परिवार के संरक्षक दिनेश त्रिपाठी चाचा द्वारा प्रदान कराए गए नए अनंत रथ की चाभी एक समारोह में प्राप्त की।
इस अवसर पर हनुमंत जीव आश्रय परिवार के अलावा त्रिपाठी परिवार उनके नाते रिश्तेदार मौजूद रहे। चाचा ने रथ की चाभी अपने पैतृक गांव बिरसिंह पुर में उसी दरवाजे पर दी जहां त्रिपाठी के पूज्य माता पिता रहते थे।
यहां के विराट मंदिर में आज शिवलिंग स्थापना समारोह और विराट भंडारा था।त्रिपाठी परिवार वर्ष में तीन कार्यक्रम अपने पैतृक गांव में लंबे समय से करता आ रहा है। त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र उन्नाव के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश त्रिपाठी व उनकी पूज्य माता सहित बहन बहनोई व परिजन उपस्थित रहे।



