
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर ऑटो चोर गोलू रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने संयोग नगर से चोरी के एक ऑटो (UP32 PN 9153) के साथ उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक और चोरी का ऑटो (UP33 CT 9448) उदयगंज से बरामद किया गया।
थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गोलू रावत के खिलाफ आगे की जांच जारी है, और पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में ऑटो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।



