
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: योगी सरकार में अपराधियों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। चिनहट में बीते दिन एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले दबंग अपराधी को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया। आरोपी, जिसने पत्रकार के साथ मारपीट की थी, पुलिस कार्रवाई के बाद अपनी जान की भीख मांगता नजर आया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने किए पर पछतावा जताया और कान पकड़कर माफी मांगी। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए एक चेतावनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि योगी सरकार में कानून का राज स्थापित है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।




