
रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: गांधी जयंती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में लगाई गई विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी में पहुंचे जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया।
जिला अधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती व दशहरा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जनपद के सभी स्कूलों में झंडारोहण कर गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



