
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: गांधी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अपने कर्मचारियों के साथ झंडा रोहण कर, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया।
इस मौके पर होली सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है आज ही महत्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है तथा विजयदशमी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चरित्र की प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।

होली सिंह ने विजयदशमी पर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि विजयदशमी पर सत्य की हर व सत्य की विजय का पर्व है।



