
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पत्रकारों की गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं हैं। विकास नगर थाना क्षेत्र के मामा चौराहे के पास संदीप मिश्रा नामक एक चोर को पल्सर बाइक (नंबर UP 32MT1524) चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस पूछताछ में संदीप मिश्रा ने दावा किया कि वह बाइक को विकास नगर थाने ले जा रहा था। हालांकि, वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह नशे की हालत में बाइक चोरी कर रहा था। आसपास के लोगों को संदेह होने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और चोर को बाइक समेत पकड़ लिया।



