
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान रावण दहन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। ए.डी.एम सिटी योगानन्द पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि आयोजकों ने रावण दहन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा, यह कार्यक्रम गैर-परम्परागत था, जिसके चलते अनुमति प्रदान नहीं की गई।
पाण्डेय ने बताया कि रामलीला समिति द्वारा प्रस्तावित रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था। प्रशासन ने आयोजकों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी ऐसे आयोजन के लिए समय रहते अनुमति लेना अनिवार्य है, ताकि सुरक्षा और परंपराओं का पालन सुनिश्चित हो सके।



