
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: नगर निगम जोन 6 में तैनात जोनल अधिकारी मनोज यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की खुलेआम अवहेलना की है। मुख्यमंत्री योगी, जो श्रद्धा और संवेदनशीलता के साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान करते हैं, ने सभी अधिकारियों को जनता की शिकायतों को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद, जोनल अधिकारी मनोज यादव ने अपनी कार्यशैली से न केवल जनता का अपमान किया, बल्कि मुख्यमंत्री की छवि को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया।
मनोज यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आम जनता को अपमानजनक शब्दों जैसे “मोटे”, “चोर”, और “चोट्टे” कहकर संबोधित करते नजर आ रहे हैं। यह व्यवहार उनकी कार्यप्रणाली की गंभीरता को दर्शाता है, जो मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत है। उनकी इस हरकत से जनता में गलत संदेश जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि न तो नगर आयुक्त गौरव कुमार का डर और न ही तेज-तर्रार महापौर सुषमा खर्कवाल का प्रभाव उन पर दिखाई देता है।



