
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र के रामनगर में सड़कों पर कूड़े का ढेर जमा होने से नाराज स्थानीय लोगों ने नगर निगम जोन 2 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय जनता ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदर्शन में स्थानीय जनता के साथ-साथ क्षेत्र के वर्तमान और पूर्व पार्षद भी शामिल हुए, जिन्होंने लोगों की मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से सड़कों पर कूड़ा जमा है, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई और नियमित सफाई की मांग की।



