
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पारा थाने में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब प्राथमिक विद्यालय खुशहालगंज की कक्षा 5 की छात्रा अश्वनी ने एक दिन के लिए थाना प्रभारी की कमान संभाली। छोटी उम्र होने के बावजूद अश्वनी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
सबसे पहले अश्वनी ने थाने का निरीक्षण किया और इसके बाद फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसी दौरान छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामला सामने आया। अश्वनी ने बिना किसी देरी के मुकदमा दर्ज करवाया और आरोपी आशू की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।
छोटी सी उम्र में अश्वनी ने जिस हौसले और सूझबूझ का परिचय दिया, उसकी चर्चा पूरे थाना स्टाफ और ग्रामीणों के बीच हो रही है। सभी का कहना है कि यही है असली नारी शक्ति का प्रतीक।



