
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है, और इस दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:
- उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई: जुलूसों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाएगी और उनकी संपत्ति की जांच तक होगी।
- उपद्रवियों की पहचान: वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर उपद्रवी को चिन्हित किया जाएगा, कोई भी बच नहीं पाएगा।
- महिला सुरक्षा सर्वोपरि: छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, और एसिड अटैक जैसे मामलों में सख्त जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
- गरबा-डांडिया में सतर्कता: बहरूपियों और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश।
- बूचड़खानों पर नजर: सभी बूचड़खानों का औचक निरीक्षण किया जाए और मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दशहरा के दौरान प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।




