
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर शुक्रवार को राजधानी के चारबाग बस स्टैंड पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एडीसीपी एलओ जया शांडिल्य, कैसरबाग एसीपी रत्नेश सिंह और इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ पुलिस की ओर से उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग करना है।
About The Author
Views:0





