
- रिपोर्ट- विक्रांत चौधरी
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में देर रात करीब 9:30 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों द्वारा बस में अपने पिता के साथ बैठे टीवीएस शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. अलीगढ़ से जनपद हाथरस के कस्बा सिकंदराऊ जाने के लिए बस में अपने पिता के साथ बैठे-बेटे की दो बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चअधिकारी समेत इलाका थानाअध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और गोली लगने से घायल हुए टीवीएस शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता को मरण अवस्था में उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया. वही बेटे की हत्या किए जाने के बाद मृतक के पिता ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव एवं महामंडलेश्वर पूजा सुकून पांडे समेत उसके पति अशोक पांडे पर पैसे के लेनदेन और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया.पुलिस ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोजड़ी भेज दिया. जिसके बाद पुलिस पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त करते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना रोरावल क्षेत्र का है. यहां देर रात करीब 9:30 बजे टीवीएस शोरूम का मालिक अभिषेक गुप्ता अपने पिता के साथ शोरूम बंद करने के बाद जनपद हाथरस की कोतवाली सिकंदरराऊ क्षेत्र के कस्बा सिकंदराराऊ अपने घर जाने के लिए बस में बैठा था. तभी देर रात एक बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने अपने पिता के साथ बस में बैठे अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. बस के अंदर बदमाशों के द्वारा गोली मारकर व्यापारी की हत्या किए जाने के बाद बस में बैठे अन्य लोगों के बीच चीख पुकार और भगदड़ मच गई. इसके बाद हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. बदमाशों द्वारा बेटे की हत्या किए जाने की सूचना पीड़ित पिता के द्वारा फोन कर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सीओ व नगर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के उच्च अधिकारी इलाका थाना अध्यक्ष और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. जहां गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में मरण अवस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. वही मृतक युवक के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे अभिषेक गुप्ता का अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सुकून पांडे और उसके पति अशोक पांडे के साथ उठना बैठना और मेलजोल था.जिसके चलते उनका आपस में पैसों का लेनदेन भी था.जिसके बाद पैसों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गया.पैसों को लेनदेन को लेकर पूजा शकुन पांडे और उसका पति अशोक पांडे के द्वारा उसके बेटे अभिषेक गुप्ता को पिछले काफी समय से परेशान करते हुए ब्लैकमेल करते आ रहे थे.यही वहज है कि मृतक युवक के पिता ने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे और उसके पति अशोक पांडे पर अपने बेटे की पैसे के लेनदेन और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया.जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.वही पुलिस हत्या जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए बाइक सवार दोनों बदमाशों को इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए उनकी तलाश में जुट गई है.
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि देर रात करीब 09.30 बजे थाना रोरावर क्षेत्र अन्तर्गत खैरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता अपने पिता व चचेरे भाई जीतू के साथ सिकन्दराउ की तरफ बस में चढ़ रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया. जिसमें अभिषेक गुप्ता गोली लगने से घायल हो गया. तत्काल पुलिस द्वारा घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया जाता है. जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया, पुलिस द्वारा मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित की गई. तथा फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किए गए.पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में अग्रिम विधिक कार्यावही की जा रही है.



