
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आज दिनांक 25/09/25 को “विश्व फार्मासिस्ट दिवस” के अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र की जिला शाखा ने बलरामपुर चिकित्सालय में जिला मंत्री कपिल वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व महामंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो० उप्र श्रवण सचान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा जगत में फार्मासिस्ट के अहम भूमिका और कार्य को जनमानस तक पहुँचने पर जोर दिया।
कपिल वर्मा ने कार्यक्रम में नई पीढ़ी के फार्मासिस्टों को जनता से सरल व्यवहार रखने पर और मरीजों से बेहतर संवाद पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रभारी अधिकारी फार्मेसी जे के सचान, रजत यादव पूर्व कोषाध्यक्ष, डी पी ए उप्र, चिकित्सालय के कार्यरत बी पी चौधरी ,चीफ फार्मासिस्ट, प्रभाकर त्रिपाठी,सुशील वर्मा,अब्दुर्र रहमान,संगीता वर्मा ,के के सिंह सहित चिकित्सालय के क ई फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग फार्मासिस्टों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिल कर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखने की शपथ ली। कपिल वर्मा ,जिला मंत्री,डी पी ए उ प्र जिला शाखा लखनऊ ।



