
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: आज गुरुवार तड़के गुडंबा थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन स्नैचर बदमाश के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। यह बदमाश 20 सितंबर को व्यापारी अतुल जैन से चेन लूटकर भाग रहा था। जब अतुल जैन ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने स्कूटी से लात मारकर अतुल जैन को गिरा दिया, जिससे उनकी स्कूटी खड़े डाले से टकरा गई और उनकी मृत्यु हो गई थी।
आज सुबह हुई मुठभेड़ में गुडंबा थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, जब बदमाश ने उन पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दरोगा हरिओम पटेल ने मोर्चा संभाला और दौड़कर बदमाश को गोली मार दी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जानकारी दी।



