
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: मलिहाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। पुलिस ने नेजाभारी, नईबस्ती और महमूदनगर गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, ग्रामीणों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात में लाइट जलाए रखने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब ग्रामीण पुलिस का पूरा सहयोग करें। इस जागरूकता अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।



