
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जोन 6 के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री के निर्देशों को नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, बड़े बिल्डरों और LDA के क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से नाका थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने अवैध व्यावसायिक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह निर्माण बेसमेंट सहित बनकर तैयार होता दिख रहा है, जो LDA के नियमों का खुला उल्लंघन है।
ऐसा प्रतीत होता है कि इस अवैध निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। निर्माण कार्य के दौरान नियमों की अनदेखी से सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, या फिर उन्हें उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है? इस मामले में पारदर्शी जांच और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।



