
- लखनऊ: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: सचिवालय प्रशासन ने 13 अनु सचिवों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कुछ अनु सचिवों को उनके मौजूदा विभागों में यथावत रखा गया है, जबकि अन्य को नए विभागों में भेजा गया है। सेक्शन ऑफिसर से प्रोन्नत हुए अनु सचिवों को उनके वर्तमान विभागों में ही बनाए रखा गया है। स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
- अनिंदेंद्र कुमार: खाद्य रसद विभाग में यथावत।
- धर्मेंद्र कुमार: खाद्य एवं औषधि से गृह विभाग।
- राजमन सरोज: उच्च शिक्षा से मुख्यमंत्री विभाग।
- अशोक कुमार राम: पंचायतीराज से नियोजन विभाग।
- किसलय सिंह: बेसिक शिक्षा से पंचायतीराज विभाग।
- कृपा शंकर जैसवार: नगर विकास से सचिवालय प्रशासन।
- कपिल देव: माध्यमिक शिक्षा से खादी ग्रामोद्योग, तत्काल जॉइन करने के लिए स्वतः रिलीव।
- सुनील कुमार सरोज: वित्त विभाग में यथावत।
- अवधेश कुमार यादव: कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग में यथावत।
- राजेश कुमार मौर्य: गृह विभाग में यथावत।
- विनोद त्रिपाठी: राज्यकर से उद्यान विभाग।
- राम चरण राम: मत्स्य विभाग में यथावत।
- संकटा प्रसाद: उद्यान से सचिवालय प्रशासन।
यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं, और संबंधित अधिकारियों को नए विभागों में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।




