
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: कांग्रेस ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) को कम करने के केंद्र सरकार के दावों को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। अयोध्या जिला कांग्रेस सचिव पंकज सिंह ने इसे महज “ढोंग और नाटक” करार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 8 सालों में जीएसटी के नाम पर समाज के हर वर्ग को लूटा है।
पंकज सिंह ने कहा, “8 साल तक जीएसटी के जरिए इस सरकार ने जनता का शोषण किया। अब जीएसटी में छूट देने और इसे कम करने का ढोंग जनता अच्छी तरह समझ रही है। यह केवल दिखावा है। 2027 के चुनाव में जनता वोट के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं और यह कदम केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जनता अब इन “नाटकों” से तंग आ चुकी है और आने वाले समय में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



