
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: थाना चंदपा पुलिस और एंटी-थैफ्ट टीम ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर-585, एक ट्रॉला और वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई औरा कार बरामद कर ली।
21 सितंबर की रात ग्राम खेड़ा परसौली निवासी सत्यवीर सिंह के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने मास्टर चाबी से स्टार्ट कर उड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी ताकत झोंक दी।
सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी इंटेलिजेंस की बदौलत पुलिस ने 22 सितंबर को कोटा–कपूरा मार्ग से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। तीसरा साथी अभी फरार है।
गिरफ्तार चोरों का काला चेहरा:
पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनि उर्फ अभिषेक पहले से ही कई मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ हाथरस और चंदौली में गौकशी, पशु क्रूरता, चोरी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
शनि उर्फ अभिषेक पुत्र नीरज चौहान निवासी खेड़ा परसौली, थाना चंदपा, हाथरस तथा मनोज परमार पुत्र रविंद्र निवासी नगला दूल्है खां, थाना खेरागढ़, आगरा।
- 01 लाल रंग का ट्रैक्टर महिंद्रा 585 (UP 86 AE 8437) मय ट्रॉला
- 01 सफेद हुंडई औरा कार (UP 86 AN 1439)
फरार आरोपी राजेश पुत्र भूरी सिंह (निवासी आगरा) की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।



