
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के प्रथम वार्ड से पार्षद अरुण राय ने एक व्यक्ति के खिलाफ सरकार, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए चिनहट थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। पार्षद ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र को सौंपे प्रार्थना पत्र में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक प्रचार का आरोप
पार्षद अरुण राय ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। इसके अलावा, हिंदू-मुस्लिम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और गलत प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और कमेंट्स की कॉपियां भी संलग्न की गई हैं।
चिनहट थाने में शिकायत के दौरान मौजूद रहे ये नेता
शिकायत दर्ज कराने के दौरान पार्षद अरुण राय के साथ मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, कुशल वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, नवीन राय, दीपक अवस्थी, बृजराज शर्मा, आनंद यादव, सत्यदेव दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा और पार्षद प्रतिनिधि अनिल सोनी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर का बयान, होगी जांच और कार्रवाई
चिनहट थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पार्षद अरुण राय द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संपर्क सूत्र:
- पार्षद अरुण राय: 7388500500
- पार्षद प्रतिनिधि अनिल सोनी: 8400200005



