
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर: बिहारीगढ़ कस्बे में धर्मवीर सैनी के आवास पर आयोजित एक बैठक में जागरूक व ग्रामवासियों ने मंदिर में प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताई। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से मांग की कि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले एक आवश्यक और ग्राम वासियों की बैठक आयोजित की जाए ग्रामवासियों ने कहा कि मंदिर में कार्य शुरू करने से पहले सभी पक्षों की सहमति और ग्राम स्तर पर खुली चर्चा होनी चाहिए। यदि बिना बैठक और सहमति के निर्माण कार्य किया गया, तो किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए शिव मंदिर कमेटी स्वयं जिम्मेदार होगी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर की छत को जल्द से जल्द सही कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही, फर्श पर पानी भरने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई।
ग्रामवासियों ने यह स्पष्ट किया कि मंदिर गांव की आस्था और सामाजिक एकता का केंद्र है, और इससे जुड़ा हर निर्णय सामूहिक सहमति और पारदर्शिता के साथ ही लिया जाना चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने एकजुट होकर सामूहिक भागीदारी पर बल दिया। बैठक में मास्टर विनोद चौहान’सुशील सैनी’ धर्मवीर सैनी’ नोरतु सैनी’ सचिन सैनी’ डा राजीव शर्मा’ रामरतन जायसवाल’ मोहन सैनी’ राजेश कंबोज’ आदेश कुमार’ आदि मौजूद रहे।



