
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: कैंट थाना क्षेत्र में कमांड हास्पिटल के पास कल रात एक तेज रफ्तार बिना नबंर की थार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल है गए।बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार लोग गोमती बंधे पर खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-ऑटो सवार लोग सड़क पर छिटककर तड़पने लगे। घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक थार छोड़कर भाग गया, पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है।
मृतकों की पहचान निगोहां के उतरावां के मोहित (23) और उमेश साहू (26) के रूप में हुई। मोहित की शादी इसी साल 28 फरवरी को हुई थी। उसकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती है, अभी उसे पति के मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। घायलों में निगोहां के करनपुर निवासी भूपेंद्र, अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित यादव शामिल है। थार की टक्कर से ई-ऑटो बुरी तरह पिचक गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया।



