
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: नवनियुक्त मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
मंडल आयुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य करेंगे और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्त से चर्चा करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।




