
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक मोहंड के जंगल में तेज़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जंगल क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया । स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को एलिवेटेड हाईवे पर डायवर्ट कर दिया है, जिससे वाहनों की आवाजाही दोबारा सुचारू हो सकी है।
हालांकि, रास्ता बंद होने के कारण देहरादून की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय पुलिस ने पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात हैं और जल्द से जल्द सड़क को फिर से चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




