
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के कैसरबाग में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी का शानदार उदाहरण पेश किया। लखनऊ निवासी लक्ष्मी शर्मा का एक महत्वपूर्ण बैग, जिसमें कीमती सामान और नकदी थी, चिनहट से कैसरबाग आते समय ऑटो में छूट गया था।
लक्ष्मी ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद उप-निरीक्षक अंकित सिंह, बीट प्रभारी कलेक्ट्रेट उप-निरीक्षक चंदन कुमार मिश्रा और कांस्टेबल अनीश वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ऑटो का नंबर ट्रेस कर लिया। पुलिस ने ऑटो चालक वीरपाल सिंह से संपर्क किया, जिसने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही-सलामत लौटा दिया।
लक्ष्मी शर्मा ने बैग वापस मिलने पर कैसरबाग पुलिस और ऑटो चालक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस घटना ने पुलिस की कार्यकुशलता और ऑटो चालक की ईमानदारी को सामने लाकर एक सकारात्मक मिसाल कायम की है।




