
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: उदासीन आश्रम में चल रही कथा के दौरान रविवार को महंत भरतदास ने संत सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संतों का सम्मान किया गया और सहभोज का आयोजन भी हुआ। कथा में स्वामी शिवचन्द्र दास ने ठाकुर कृष्ण के जीवन और लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया। उनके प्रभावशाली वर्णन से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति रस में झूम उठे।




