
रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: विश्व हिन्दू महासंघ ने सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में गोरक्षपीठाधीश्वर साकेतवासी महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर समरसता भोज एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत और विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ राष्ट्र संत थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज और राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि माना। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए अयोध्या को राष्ट्रीय चेतना का केंद्र बनाया।

आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ का जीवन आदर्श और प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में गोरक्षपीठ न केवल आध्यात्मिक जागरण का केंद्र रहा बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रहित के कार्यों में भी अग्रणी रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके उत्तराधिकारी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ उनके पदचिह्नों पर चलकर न केवल सनातन संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं बल्कि प्रदेश को




