
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बाराबंकी: राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सिविल कोर्ट बाराबंकी में जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने कानून की सख्ती और इंसानियत की नरमी का अनूठा उदाहरण पेश किया। एक स्वयं सहायता समूह की महिला, जो बैंक के कर्ज के बोझ तले दबी थी, की मदद के लिए जज ने अपनी जेब से धनराशि निकालकर कर्ज का भुगतान किया।
यह भावुक कर देने वाली घटना उस समय हुई, जब महिला आर्थिक तंगी के कारण कर्ज चुकाने में असमर्थ थी। जज प्रतिमा श्रीवास्तव के इस नेक कार्य से महिला की आंखें नम हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग उनकी संवेदनशीलता और उदारता की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
About The Author
Views:0





