
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ: गढ़ रोड पर स्थित सम्राट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पुलिस ने एक बड़े अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। यहां एफेबल डिजाइन्स कंपनी के नाम पर कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में अवैध स्पा सेंटर और सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।
नौचंदी थाना और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें सेंटर के मालिक राजवीर के साथ 8 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




