
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बाराबंकी, हैदरगढ़: हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक दिनेश रावत के समर्थकों द्वारा टोल कर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना टोल प्लाजा के CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
टोल प्लाजा मैनेजर के अनुसार, विधायक की गाड़ी को पास कराने के दौरान चालक ने टोल बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद विधायक के चालक और लगभग आधा दर्जन अज्ञात समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टोल प्लाजा मैनेजर ने इस घटना के संबंध में विधायक के चालक और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हैदरगढ़ थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।




