
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, थाना पारा: 21 अगस्त 2025 को रामपुर सलेमपुर पतौरा निवासी रहान पुत्र रसीद के घर के बाहर से चोरी हुए ट्रैक्टर के मामले को थाना पारा पुलिस और सर्विलांस सेल पीजीआई जोन की टीम ने मिलकर सुलझा लिया।
12 सितंबर 2025 को संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- मनीष कुमार (उम्र 31 वर्ष), निवासी हरदोई
- अनुज कुमार वर्मा (उम्र 24 वर्ष), निवासी हरदोई
पुलिस टीम का नेतृत्व:
इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व थाना पारा के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह और सर्विलांस सेल पीजीआई जोन की संयुक्त टीम ने किया।





