
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जानवरों में बढ़ रहे लंपी वायरस को लेकर जिला उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुणेंद्र सचान ने बताया कि किसान अपने जानवरों का वैक्सीनेशन कराएं जिसके लिए सभी पशु चिकित्सालयों में संपर्क किया जा सकता है। डॉक्टर सचान ने यह भी बताया जिन पशुओं में लंपी वायरस का प्रभाव आ चुका है उन पशुओं को अन्य पशुओं से अलग खाने पीने की व्यवस्था किया जाना चाहिए एवं उनकी साफ सफाई खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बीमारी में पशु खाना पीना कम कर देते हैं ऐसे में उनको इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ देने चाहिए। लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के इलाज के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर दवा देना चाहिए।




