
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने अपने परिवार और कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के पवित्र राम मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भगवान रामलला की विशेष पूजा और आरती में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साधु-संतों की उपस्थिति में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने भगवान रामलला का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की, जो इस दौरे को और भी ऐतिहासिक बनाता है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक है।
About The Author
Views:0





