
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मानसिक रोग विभाग में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानसिक रोग विभाग के संकाय सदस्य डॉ ए.क्यू जिलानी, डॉ आकांक्षा शर्मा, डॉ अनुरंजन विश्वकर्मा, डॉ शान्तनु शुक्ला के साथ अन्य विभाग के संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मरीज और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। इस अवसर पर सब ने प्रण लिया की हम सभी मानसिक रोग और रोगियों के प्रति संवेदना और सहानुभूति के साथ व्यवहार करेंगे और आत्महत्या के रोकथाम के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
संस्थान का मानसिक रोग विभाग में प्रतिदिन मरीजों को देखा जाता है। इसके साथ विशेष ओ पी डी, जैसे की नशा मुक्ति, महिला एवं बाल मानसिक स्वास्थ्य, वृद्धावस्था एवं साइकोसोमैटिक ओ पी डी का भी संचालन किया जाता है।





