
- अलीगढ़: विक्रांत चौधरी
अलीगढ़: थाना अकराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित नानऊ पुल के अंडरपास पर लगभग 10 फुट लंबा मगरमच्छ निकलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ के दिखने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
वन विभाग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। पकड़े गए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने काली नदी में सुरक्षित छोड़ने की बात कही है।
यह घटना अलीगढ़ के नानऊ पुल अंडरपास पर हुई, जिसने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया।





