
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बरेली: बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक म्यूडी खुर्द स्कूल की हेड टीचर को स्कूल निर्माण के बिल पास कराने के लिए ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी हेड टीचर ने पहले ही ठेकेदार से 1 लाख रुपये अपने पति के खाते में ट्रांसफर करवाए थे और अतिरिक्त 1 लाख रुपये कमीशन की मांग कर रही थी।
ठेकेदार की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और हेड टीचर को हिरासत में लिया। इस मामले में बरेली शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि हेड टीचर ने बिल पास करने के बदले ठेकेदार पर लगातार दबाव बनाया था। पुलिस और एंटी करप्शन टीम मामले की गहन जांच कर रही है।




