
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करी गिरोह के एक सदस्य विशाल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 इंडियन स्टार टारटॉइज बरामद किए गए हैं।
आरोपी कछुओं की तस्करी कर ट्रेन के जरिए नेपाल और अन्य राज्यों में उनकी सप्लाई करता था। STF ने उसे निराला नगर, हसनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
मौके से एक मोबाइल फोन और बैग भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।





