
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: नाका हिंडोला क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एलडीए की कार्यवाही भी बेअसर साबित हो रही है। दो-दो बार नोटिस जारी होने के बावजूद मानकों के खिलाफ गहरे बेसमेंट की खुदाई और अवैध निर्माण का कार्य तेज़ी से जारी है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आये दिन अवैध निर्माण की खबरें उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ठोस कार्यवाही से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीलिंग के नाम पर भारी डीलिंग का खेल चल रहा है। लोगों का आरोप है कि नये जेई सुनील कुमार की कार्यप्रणाली बातचीत और लेन-देन पर आधारित है।
इलाके के लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में गंभीर खतरे की स्थिति पैदा हो सकती है। अब सबकी निगाहें एलडीए और नगर प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब और कैसे सख्ती दिखाई जाएगी।




